फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Succeeding due to activists: Balha MLA

कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली कामयाबी : बलहा विधायक

Thu, 24 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Succeeding due to activists: Balha MLA
बहराइच के गल्लामंडी में बलहा उपचुनाव की मतगणना के बाद विजयी रहीं भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर का स? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। गल्लामंडी में मतगणना समाप्त होने के बाद जब रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव परिणाम की घोषणा की तो भाजपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बलहा की नवनिर्वाचित विधायक का भव्य स्वागत किया। इसके बाद बलहा विधायक ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

गल्लामंडी परिसर में मतगणना का 31वां राउंड समाप्त होने के पहले ही भाजपा प्रत्याशी की बढ़त देख कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर जैसे ही जीत का प्रमाणपत्र लेकर बाहर निकलीं, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

यहां से वह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचीं। जहां वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी आदि के चित्र पर माल्यार्पण किया। बलहा की नवनिर्वाचित विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा ने टिकट देकर उन पर विश्वास जताया था। मगर कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही उन्हें जीत मिली है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, नगर विधायक अनुपमा जायसवाल, राहुल राय, निशंक त्रिपाठी, प्रभा सोनी, देवेंद्र मिश्र, श्रीनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र व हरियाणा का परिणाम जानने की रही उत्सुकता
गल्लामंडी परिसर में मतगणना कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए अलग काउंटर बना हुआ था। जिला विकास अधिकारी राजेश मिश्र के साथ ही यहां बीएसए एसके तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। बलहा उपचुनाव के साथ ही हर किसी में महाराष्ट्र व हरियाणा के विधानसभा चुनावों का परिणाम जानने की उत्सुकता भी देखी गई। इसके अलावा मीडिया कक्ष व मुख्य गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मी भी लगातार महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव परिणामों की जानकारी करते दिखे। कोई मोबाइल पर न्यूज देख रहा था तो कोई दूसरे लोगों से इस बारे में जानकारी कर रहा था।

बाहर समर्थक भी लेते रहे टोह
गल्लामंडी परिसर के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता नजर आए। ये कार्यकर्ता चाय के होटलों और पान की दुकानों पर खड़े होकर मंडी के अंदर से निकलने वाले हर व्यक्ति को रोककर परिणाम की जानकारी लेने को उत्सुक दिखाई दिए। हालांकि शुरुआती दौर से ही भाजपा की बढ़त के चलते अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ धीरे-धीरे कम होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed