{"_id":"588799d64f1c1bde3bcf41d9","slug":"students-put-the-jam-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने लगाया जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने लगाया जाम, प्रदर्शन
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में जाम लगाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कल्पीपारा के प्राचार्य द्वारा इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड की छात्राओं के साथ अश्लीलता व अभद्रता का मामला सामने आया था। प्राचार्य ने भविष्य बर्बाद करने की भी धमकी दी थी। इस मामले में केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए छात्रों ने मंगलवार देर शाम कल्पीपारा चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने छात्रों को मनाने की कोशिश की। लंबा जाम लगने व छात्रों की उग्रता देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे कई छात्र चोटहिल हो गए। पांच थानों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जुटे रहे। गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य को जेल भेजकर बर्खास्त करने की मांग की।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र पाल इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड की छात्राओं को अपने कमरे में अकेले बुलाकर अश्लीलता और अभद्रता करते थे। विरोध करने पर प्रैक्टिकल में फेल करवाकर भविष्य बर्बाद करने की धमकी देते थे। इस मामले में कॉलेज की तीन छात्राओं ने रविवार को दरगाह थाने में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जिससे सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में पॉलीटेक्निक के छात्रों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें मामले की जानकारी दी। लेकिन उीएम ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर मंगलवार देर शाम छात्रों का धैर्य जवाब दे गया।
छात्र जुलूस की शक्ल में कॉलेज से कल्पीपारा चौराहा पहुंचे और प्राचार्य और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। छात्रों के साथ कई छात्राएं भी थीं। सभी सड़क पर बैठ गए। छात्रों के अन्य कॉलेजों के समर्थक भी आ गए, जिससे आसाम रोड पर जाम लग गया।
वहीं भिनगा की ओर से आने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। सूचना पाकर एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र, नगर मजिस्ट्रेेट महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाली नगर, देहात, रिसिया, दरगाह समेत पांच थानों की पुलिस बुलाई गई।
छात्रों को समझाने की कोशिश हुई, लेकिन विफल रहने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। विरोध में छात्रों ने पथराव कर दिया। हालांकि पुलिस के खदेड़ने पर सभी ने भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग छह छात्र चोटहिल हुए। अधिकारी व पुलिस बल मौके पर जुटा रहा। एसपी सालिकराम वर्मा का कहना है कि छात्रों को समझाने की कोशिश की गई। एसपी ने लाठीचार्ज की घटना से इन्कार किया।