फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students never go to the deserted road

कभी भी सुनसान रास्ते से न जाएं छात्राएं

Sat, 03 Aug 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students never go to the deserted road
ककैसरगंज (बहराइच)। बालिका सुरक्षा सप्ताह के तहत परमहंस पीजी कालेज कैसरगंज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा व उनकी मदद के लिए संचालित सेवाओं आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज बाजपेयी ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस यह जागरूकता अभियान चला रही है। अपराधों को रोकने तथा महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सराहनीय पहल की गई है। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों, बैनर, पोस्टर, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएसएस की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शैलजा दीक्षित ने छात्राओं को सुरक्षा के उपाय (सेफ्टी टिप्स) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर आप किसी जगह से अंजान हैं, फिर भी किसी को यह नहीं दर्शाएं कि आप यहां के बारे में नहीं जानती हैं। छात्राएं कभी भी सुनसान रास्ते से न जाएं और न ही खाली बस या ऑटो में बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आपको ऐसा करना ही पड़े तो सर्वप्रथम वाहन चालक को अच्छी तरह पहचानें या आपके पास मोबाइल है तो वाहन की फ़ोटो खींचकर जिसमें गाड़ी का नंबर स्पष्ट दिखे, किसी संबंधी या परिचित को भेजें। अगर आप अपनी गाड़ी से जा रही हैं तो दरवाजे बंद रखें और बिना सोचे-समझे किसी को लिफ्ट न दें।

मास्टर ट्रेनर किरन वैस ने छात्राओं को वीमेन पवार लाइन 1090, यूपी 100 डायल, पुलिस ट्वीटर सेवा, ई-एफआईआर, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 तथा सभी महिला अपराध की धाराओं के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. मनोज मिश्रा, दिव्या पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed