फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   students honored the teachers

विद्यार्थियों ने गुरुजनों को किया सम्मानित

Fri, 04 Sep 2015 11:30 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पांच सितंबर को है लेकिन जन्माष्टमी का अवकाश होने के चलते शुक्रवार को ही स्कूलों में शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उन्हें तोहफे प्रदान किये। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की।
विज्ञापन



शहर के सैनिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह छात्र-छात्राओं ने अपने क्लास टीचर व अन्य शिक्षकों को पेन, डायरी तथा फूल प्रदान कर सम्मानित किया। बेहतर मार्गदर्शन की अपेक्षा की। इस मौके पर डायरेक्टर इंदुप्रकाश गौड़, प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


सेंट नार्बट विद्यालय में भी छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को तोहफे प्रदान किये। नाटक, गीत, एकांकी, प्रहसन समेत अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। माधवपुरी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने भगवान कृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सीख दी। उप प्रबंधक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने गुरु की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केडीसी के शिक्षक डॉ. पीएन त्रिपाठी ने भी छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान किसान महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अभिव्यंजित श्रीवास्तव व छात्रा लक्ष्मी पांडेय को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


उपाध्यक्ष मुकुटबिहारी तिवारी, सह व्यवस्थापक दिलीप गुप्ता, विजय कुमार लोहिया आदि ने शिक्षकों को सम्मानित कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। महिला महाविद्यालय में भी समारोह का आयोजन हुआ। प्रबंधक मदन लाल अग्रवाल की ओर से उप प्राचार्या रंजना उपाध्याय समेत सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की  कार्यक्रम अधिकारी ने अध्यक्षता की। इस मौके पर छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed