फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Student stabs teacher for seizing mobile, seriously injured

Bahraich News: मोबाइल जब्त करने पर छात्र ने शिक्षक को मारा चाकू, गंभीर रूप से घायल

Thu, 12 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 12 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Student stabs teacher for seizing mobile, seriously injured
- हमले की योजना में शामिल रहे तीन छात्र, दो पुलिस हिरासत में
विज्ञापन

- मोतीपुर थाना के नवयुग इंटर कॉलेज की घटना
फोटो 06,07
संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीपुर/मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नवयुग इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मोबाइल पकड़े जाने से नाराज छात्र ने शिक्षक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने आरोपियों को पकड़ लिया और घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हमले की योजना में तीन छात्र शामिल थे। अब पुलिस अन्य दो छात्रों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं दो छात्र पुलिस के हिरासत में भी है।
मिहींपुरवा निवासी राजेंद्र वर्मा (54) निजी इंटर कॉलेज में शिक्षक है। सुबह नौ बजे 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले गायघाट निवासी छात्र एक फीट लंबा चाकू लेकर कक्षा में आया और अचानक से वहां मौजूद राजेंद्र के सिर पर ताबतोड़ वार कर दिए। शिक्षक हिम्मत जुटाते हुए हमलावर छात्र से भिड़ गए और अपना बचाव किया लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। शोर सुनकर विद्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी दो छात्रों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल शिक्षक को सीएचसी मिहींपुरवा ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मोतीपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बताया घायल के भतीजे की तहरीर पर हमलावर छात्र के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाक्स
तीन दिन पहले मोबाइल किया था जब्त
शिक्षक के मुताबिक तीन दिन पहले आरोपी छात्र स्कूल में मोबाइल लेकर आया था जो नियम विरुद्ध था। जानकारी होने पर उन्होंने मोबाइल जब्त कर लिया था और छुट्टी होने के बाद वापस दे दिया गया था। इसी बात की रंजिश के चलते छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। इस मामले दो अन्य छात्रों का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।

रामानंद कुशवाहा, एएसपी
--------------------------------------------
- बाक्स
साथी छात्र ने उपलब्ध कराया था चाकू
विद्यालय प्रबंधन ने दो छात्रों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है गोपिया निवासी हमलावर छात्र के साथी ने उसे चाकू लाकर दिया था। पुलिस दोनों छात्रों को अपने साथ ले गई और पूछताछ जारी है।
--------------------------------------------
- बाक्स
घटना से छात्रों में दहशत
छात्रो से भरी कक्षा में अचानक शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला होने पर कक्षा में मौजूद छात्रों में दहशत बैठ गई और सभी अपनी जान बचाते हुए कक्षा से शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। शिक्षक की दिलेरी के चलते उनकी जान जाने से बच गई और प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर हमलावर छात्र को पकड़ा।
---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed