फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   strike of private bus drivers in shrawasti

प्राइवेट बसों का चक्का जाम, यात्री बेहाल

Tue, 10 May 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
strike of private bus drivers in shrawasti
श्रावस्ती के बदला चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते बस आॅपरेटर्स एसोसएिशन के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जमुनहा/रतनापुर (श्रावस्ती)। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के बंजारनपुरवा गांव में सोमवार देर शाम कुछ टैंपो चालकों ने एक निजी बस चालक के साथ मारपीट कर बस में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को बहराइच-मल्हीपुर मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कराया।  
विज्ञापन


बहराइच-जमुनहा मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस (बीआर 1 पी 8130) सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बहराइच से जमुनहां आ रही थी। जैसे ही यह बस बहराइच के असम रोड चौराहा पहुंची तभी वहां टैंपो लेकर खड़ा मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महरूमुर्तिहा के मजरा बंजारनपुरवा निवासी नफीस ने बस के आगे से सवारी बैठाना शुरू कर दिया, जिसका चालक पवन ने विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नफीस ने अपने पिता सुल्तान व यूसुफ के साथ मिल कर पवन को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परिचालक नासिरगंज निवासी सुज्जन अली को भी मारापीटा। इसकी सूचना सोमवार शाम परिचालक ने मल्हीपुर पुलिस को दी।

इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन जमुनहा बहराइच मार्ग में मंगलवार को बदला चौराहे पर चक्का जाम किया। 
मौके पर पहुंचे एसडीएम जमुनहा श्रीराम सचान ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद आवागमन बहाल कराया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर बृजेश कुंवर यादव, थानाध्यक्ष गिलौला वकील पांडे व सोनवा अखिलेश कुमार दल बल के साथ मौजूद रहे। वहीं टैंपो चालक ने बस परिचालक पर गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप एएसपी से मिल कर लगाया है। 

बाधित रहा आवागमन, बेहाल रहे यात्री 

जमुनहा क्षेत्र के बदला चौराहे पर मंगलवार को  प्राइवेट बस आपरेटर्स एसोसिएशन जमुनहा बहराइच मार्ग के चक्काजाम के कारण जमुनहा बहराइच, जमुनहा बाबागंज, नानपारा बरदेहरा मार्ग पर चलने वाली बसों का आवागमन करीब तीन घंटे तक पूरी तरह से ठप रहा। ऐसे में इन मार्गों पर जाने वाले लोग बेहाल रहे। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।


‘चुप्पी साधे है प्रशासन’

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हलीम ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे डग्गामार वाहन संचालकों से आये दिन सवारियों को बैठाने को लेकर झड़प होती रहती हैं। मामले में कई बार जिला व पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में चल रहे अवैध वाहनों पर रोक लगाने की मांग भी की जा चुकी है लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed