फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stray dogs roaming the streets have become a nuisance.

Bahraich News: सड़कों पर घूमते कुत्ते बने मुसीबत

Thu, 08 Oct 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs roaming the streets have become a nuisance.
रुपईडीहा में हाईवे पर घूमता कुत्तों का झुंड।
रुपईडीहा। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते झुंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों और मोहल्लों में दिन-रात घूमने वाले कुत्तों के झुंड से लोगों में डर बना रहता है। सुगरा देवी, साबरा, अकील अहमद और गुड्डू ने बताया कि कुत्ते बकरियों और मुर्गियों पर हमला कर उन्हें मार देते हैं। अब तक छह परिवारों के पालतू पशु कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। विवेकानंद नगर, सरस्वती नगर, आदर्श नगर और चकिया रोड पर रात में झुंड अधिक दिखाई देते हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। कस्बावासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने और उचित स्थान पर रखने की व्यवस्था कराने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य ने बताया कि कर्मचारियों की टीम गठित कुत्तों को पकड़वाकर उनका बधियाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed