फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Storm and rain wreak havoc, tin sheds blown away, three houses damaged, power supply disrupted in 300 villages

Bahraich News: आंधी-बारिश का कहर, टिनशेड उड़े, तीन घर क्षतिग्रस्त, 300 गांवों की बिजली ठप

Thu, 22 May 2025 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 May 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc, tin sheds blown away, three houses damaged, power supply disrupted in 300 villages
 बिछिया के चहलवा में आंधी पानी के दौरान मकान पर गिरा पेड़। 
बहराइच/बिछिया/बाबागंज/रुपईडीहा/नवाबगंज। तराई में बुधवार की भोर मौसम का मिजाज बदला और आसमान घने काले बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। आंधी से पेड़ व विद्युत पोल धराशायी हो गए। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए और दर्जनों टिनशेड उड़ गए। टिनशेड लगने से एक युवक घायल भी हुआ।
विज्ञापन

वहीं आंधी व बारिश के चलते 300 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई और आम बागवानों को भारी नुकसान हुआ। पेड़ गिरने से कई रास्ते घंटों बाधित रहे। आंधी ने सबसे ज्यादा कहर मिहींपुरवा व नवाबगंज क्षेत्र मेंं बरपाया। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।
विज्ञापन


तराई में भोर पहर आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश मौसम सुहाना रहा और लोगों को उमस से राहत मिली। शहर क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही पानी निकल गया, इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान शहरी क्षेत्र और बाबागंज व रुपईडीहा में ओले गिरे। इससे किसानों के मक्के की फसल को आंशिक नुकसान हुआ। आंधी के साथ हुई बारिश से आम बागवानोंं को भारी नुकसान हुआ। नवाबगंज के रशीद, रफीक, दिनेश, हलीम आदि ने बताया कि पकने से पहले ही छोटे-छोटे आम गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज और रुपईडिहा में टूटे तार, गिरे पोल
तेज आंधी के चलते नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर पचपेड़वा के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे नवाबगंज विद्युत केंद्र से आपूर्ति पाने वाले लगभग 200 गांवों की बिजली ठप हो गई। संविदा विद्युतकर्मी इमरान खान ने बताया कि तीन विद्युत पोल व तार गिरे हैं, इससे बक्शी गांव, जमादार गांव, नवाबगंज, हरिहरपुर, नंदा गांव, उमरिया, सती जोर, भटपुरवा, जमादार गांव, बनकसही, रहीम नगर, धोबाही समेत लगभग 200 गांवों की आपूर्ति बाधित है। जेई बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तार सही करवाए जा रहे हैं। वहीं रुपईडीहा क्षेत्र में भी सुबह 7:30 से बिजली ठप रही। बिछिया सुजौली मार्ग पर 11000 की हाईटेंशन लाइन पर सेमर का पेड़ गिरने से पोल धराशायी हो गया। इससे 100 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई।


पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त, टिनशेड उड़े
मिहींपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा जमुनिहा निवासी प्रमोद के घर पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे इनका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गई। सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं ग्राम पंचायत चहलवा के नई बस्ती टेडिहा निवासी आफताब के घर पर पेड़ गिरने से उनका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। वहीं बिछिया निवासी शकीला बेगम के घर की टीनशेड उड़कर लगभग 100 मीटर दूर गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई। आंधी से बिछिया निवासी वसीम, इस्राफील, सरोज गुप्ता, मसरूद्दीन, दिलीप गुप्ता समेत तमाम लोगोंं के टिनशेड उड़ गए।


घंटों बाधित रहा बिछिया-सुजौली व नानपारा-नवाबगंज मार्ग
तेज आंधी के चलते बिछिया-सुजौली मार्ग पर पेट्रोलपंप के पास भारी भरकम पेड़ गिर गया। इससे लगभग तीन घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा और सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। मार्ग अवरुद्ध होने से बिछिया से बहराइच जाने वाली पांच बसों के समय मेंं परिवर्तन हुआ और यात्री परेशान रहे। वहीं नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर विद्युत पोल व तार गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणोंं की सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने पोल हटवाकर आवागमन शुरू करवाया।



टिनशेड की चपेट में आकर युवक घायल
मिहींपुरवा के कारीकोट मेला मैदान निवासी 15 वर्षीय समर आंधी के दौरान उड़े टिनशेड की चपेट में आ गया। टिनशेड का कोना लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed