फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stork census started with GPS location

Bahraich News: जीपीएस लोकेशन के साथ शुरू हुई सारस की गणना

Tue, 16 Dec 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 16 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Stork census started with GPS location
बिछिया। ठंड के मौसम में राज्य पक्षी की गणना जीपीएस लोकेशन के माध्यम से सोमवार से शुरू हो गई। वन क्षेत्र में सारस की मौजूदगी का आकलन विभाग की विशेष टीम कर रही है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सूरज ने बताया कि वनकर्मियों की टीम ग्रुप में दिखने वाले सारस के झुंड की फोटो खींचकर डिवीजन कार्यालय को उपलब्ध कराएगी। गणना का कार्य 16 दिसंबर तक दो पालियों में किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रथम पाली का कार्य सुबह छह से नौ बजे तक होगा और द्वितीय पाली का कार्य तीन से शाम छह बजे तक चलेगा। गणना के लिए हर रेंज में दो-दो टीमें गठित की गई हैं। कतर्नियाघाट, धर्मापुर, मुर्तिहा, निशानगाड़ा, ककरहा, सुजौली, मोतीपुर वन क्षेत्र के जलाशयों व ग्रास लैंड के अलग-अलग स्थानों पर विभाग की टीम इनकी गिनती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed