फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   stolen article

ठ घरों से चोरों ने उड़ाई 12 ल-ख की संपत्ति

Mon, 01 Jul 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
stolen article
कैसरगंज/खुटेहना। चोरों ने रविवार रात उत्पात मचाते हुए कैसरगंज व पयागपुर क्षेत्र में आठ घरों में वारदात को अंजाम दिया। नकदी और जेवरात समेत 12 लाख से अधिक का माल उड़ा ले गए। सुबह जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने घटनास्थल का मुआयना भी किया।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम लदोर निवासी अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह रविवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। इसी रात दीवार फांदकर छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत साढ़े तीन लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर गांव निवासी धर्मेंद्र बहादुर सिंह के घर में घुसकर लगभग तीन लाख से अधिक का सामान बटोर ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रह्लाद सिंह, रियाजुल और जमाल के घरों में भी चोरों ने इसी रात धावा बोलकर चार लाख से अधिक का माल उड़ाया। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। गांव के लोग एकत्रित हुए। सूचना थाने पर दी गई। सीओ टीपी द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। उन्होंने कहा कि तहरीर लेकर विवेचना की जा रही है। केस दर्ज कर शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पयागपुर थाना अंतर्गत फरदा सुमेरपुर के दूबेपुरवा निवासी विजयपाल दूबे के घर में छत के सहारे घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी में रखी 50 हजार से अधिक की नकदी, दो लाख के जेवरात, कपड़ा, बर्तन आदि पर हाथ साफ किया। इसके बाद नागेंद्र सिंह के घर में घुसकर लगभग 90 हजार का सामान उड़ा ले गए।

इसी रात गांव निवासी अमित सिंह के घर में भी चोरों ने धावा बोला लेकिन जब वे ताला तोड़ रहे थे, तभी परिवार के लोग जग गए। इस पर चोर उल्टे पांव भाग निकले। पयागपुर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि वारदात की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed