{"_id":"67e055f8d2ec85f1300dce74","slug":"state-minister-for-forests-inspected-the-nursery-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128187-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वन राज्यमंत्री ने पौधशाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वन राज्यमंत्री ने पौधशाला का किया निरीक्षण
Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बहराइच वन प्रभाग का निरीक्षण करते वनमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना।
बहराइच। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने रविवार को बहराइच वन प्रभाग के बेतिया-आसाम मार्ग स्थित रक्षाबंधन वाटिका व दुलारपुर पौधशाला का औचक निरीक्षण किया। साथ ही साल 2024 में 7.5 हेक्टेअर में रोपित किए गए 12000 पौधों की जांच की। इस दौरान उन्होंने पौधों के सिंचाई व सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली और बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए।
डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने वनमंत्री को पौधों की देखरेख संबंधी विस्तृत जानकारी दी, इससे वन मंत्री संतुष्ट रहे। दुलारपुर पौधशाला में डीएफओ ने वर्मी वर्मी कंपोस्ट संबंधी कार्यों के बारे में बताया। वनमंत्री ने दुलारपुर पौधशाला में सीड बेड, थैला भरान व उसमें अंकुरित हो रहे पौधों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण के समय पौधों की ऊंचाई 4-5 फीट से कम न रखने की जानकारी दी।