{"_id":"6a777583735dc8a54d0532cc","slug":"stadium-team-registered-a-3-1-victory-in-the-practice-match-bahraich-news-c-98-1-slko1009-154743-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अभ्यास मैच में स्टेडियम टीम ने 3-1 से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अभ्यास मैच में स्टेडियम टीम ने 3-1 से दर्ज की जीत
Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच खेेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।
शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गेंद पर कब्जे को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली। स्टेडियम टीम ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए गोल करने के कई अच्छे मौके बनाए। खिलाड़ियों ने पासिंग और रक्षात्मक खेल में भी बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने भी वापसी की कोशिश की, लेकिन वह मुकाबले को अपने पक्ष में नहीं कर सकी।
अभ्यास मैच का संचालन हॉकी कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में हुआ। रेफरी की जिम्मेदारी ओंकार ने निभाई। मैच के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर संजना, तनू, अनन्या, अदिति, आलोक, आयुषी, कृष्णा, तौसीफ, शिवा, कमलेश, अकरम और विशाल सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। अभ्यास मैच के जरिये खिलाड़ियों को अपनी कमियों को दूर करने और बेहतर प्रदर्शन की तैयारी का मौका मिला।