{"_id":"fb3197a75d964b54f0a66fc5dea9002f","slug":"ssb-seized-112-bags-of-fertilizer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी 112 बोरी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी 112 बोरी खाद
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर भाग निकले। एसएसबी ने बरामद खाद को कृषि विभाग के हवाले कर दिया है। कृषि विभाग ने दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर रुपईडीहा कस्ब में नबी अहमद ने टूर एंड ट्रेवेल्स की दुकान खोल रखी है। लेकिन इसकी आड़ में नेपाल को भारी मात्रा में खाद तस्करी की जाती है। इस बात की भनक एसएसबी सातवीं वाहिनी के जवानों को लगी।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर एसएसबी के जवान आरके यादव ने जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार व सहायक विकास अधिकारी कृषि जमील अहमद के साथ दुकान पर छापा मारा। लेकिन छापेमारी की भनक लगते ही नबी अहमद अपने अन्य साथियों के साथ दुकान से फरार हो गया।
विज्ञापन
एसएसबी ने दुकान के पीछे मकान में भंडारित 112 बोरी खाद बरामद की है। इसमें यूरिया व एसएसपी उर्वरक शामिल है। एसएसबी ने बरामद खाद को कृषि अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है।
डीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि नेपाल सीमा के दस किमी परिधि में खाद बिक्री पर प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि दुकान संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए कवायद शुरू की गई है। जल्द ही सीमा क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर एसएसबी के साथ छापेमारी की जाएगी।