फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB caught two suspects roaming in the border area in uniform with bullet

Bahraich News: सीमा क्षेत्र में वर्दी में बुलेट से घूम रहे दो संदिग्धों को एसएसबी ने दबोचा

Wed, 07 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 07 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
SSB caught two suspects roaming in the border area in uniform with bullet
नानपारा कोतवाली में पकड़े गए एसएसबी की वर्दी में संदिग्ध युवक।
नानपारा/बलहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा से लगभग 15 किमी पहले ड्रीम हाउस के पास से एसएसबी ने मंगलवार को राहगीरोंं पर धाैंस जमा रहे एसएसबी की वर्दी पहने दो संदिग्धों को पकड़ा। दोनों संदिग्धों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की गई। नेपाल सीमा के पास से एसएसबी की वर्दी में संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पूछताछ के समय एटीएस, एलआईयू, आईबी आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा में ग्राम पंचायत हाडा बसहरी के पास मंगलवार को सेना के रंग की बुलेट पर सवार दो संदिग्ध पहुंचे। दोनों ने एसएसबी की वर्दी पहन रखी थी। वे राहगीरोंं पर धौंस जमा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे एसएसबी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से एसएसबी में ज्वाइन करने संबंधी जानकारी मांगी। लेकिन वे कुछ नहीं बता सके। सुरेंद्र पाल ने इसकी सूचना कोतवाली नानपारा पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची और जांच शुरू की। जांच में संदिग्धों की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के हथमरवा निवासी अनीश (22) व राजाबाबू (21) के रूप में हुई। संदिग्धों की सूचना पर एटीएस, एलआईयू, आईबी के अधिकारी भी कोतवाली पहुंचे और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


शादी में शामिल होने बहराइच जा रहा था अनीश : शमा बानो
बेटे की गिरफ्तारी की सूचना पर कोतवाली नानपारा पहुंची अनीश की मां शमा बानो ने बताया कि अनीश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। परिवार में आयोजित शादी के लिए वह 11 अप्रैल को घर आया था। मंगलवार को वह शादी में शामिल होने बहराइच जा रहा था। एसएसबी के कपड़े पहनने के सवाल पर उन्होंंने कहा कि उन्हेंं नहीं पता अनीश ने ऐसा क्योंं किया। शौक में खरीद कर पहन लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों युवक स्थानीय निवासी हैं, लेकिन सीमा क्षेत्र से जुड़ा मामला है इसलिए एटीएस, आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस टीम भी हर पहलू को खंगाल रही है।
डीपी तिवारी, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed