फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sri Krishna Janmashtami celebrated with joy

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Sat, 24 Aug 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami celebrated with joy
बहराइच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक क? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। मठ-मंदिरों व घरों में भगवान कृष्ण की झांकी सजाई गई। श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही शहर, गांव और कस्बे नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंज उठे। आतिशबाजी भी की गई। आसमान से भी रात में बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। हल्की बरसात भी हुई, जिससे भक्तिरस से लोग सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

पूरी रात भजन संध्या व पूजा-अर्चना का क्रम चला। राणी सत्ती मंदिर में भगवान कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। पुलिस लाइंस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर लोगों के घरों, मंदिरों, थानों में सजी झांकियोें ने भक्तों का मन मोह लिया। कृष्ण भक्त झांकी दर्शन के लिए रात भर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर, गांव और कस्बे में लोग कृष्ण भक्ति में लीन दिखे। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या से ही कृष्ण मंदिर रंग-बिरंगी झालरों से सज गए थे। भक्तों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी अपने-अपने अंदाज में सजाई। बेशकीमती आभूषणों व वस्त्रों से सजे मुरली वाले की उपासना के लिए सुबह से ही मंदिरों में कृष्ण भक्त उमड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम में भव्य झांकी सजाई गई। शहर के फायर स्टेशन रोड पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के आवास पर भगवान कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। गुदड़ी मोहल्ले में भी घर-घर मुरलीवाले की झांकी सजी। छावनी स्थित पंचायती मंदिर में पंडित राधाकृष्ण पाठक की देखरेख में अलौकिक झांकी सजाई गई।
पुलिस लाइन के अलावा जिले के सभी थानों में भी भगवान कृष्ण की झांकी सजाई गई। शहर के रायपुर राजा, खत्रीपुरा रोड, हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर में सजी झांकियों के साथ ही भजन संध्या का क्रम देर रात तक चला। श्रद्धाभाव अर्पित करने के लिए महिलाओं, पुरुषों व बाल-गोपाल ने व्रत रखे। मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जगह-जगह आतिशबाजी हुई। इस दौरान भगवान कृष्ण के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
इसके बाद भगवान को खीर, मिष्ठान, फल व तमाम तरह के पकवान अर्पित किए गए। भक्तों में प्रसाद बांटकर खुशी का इजहार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। पयागपुर के भूपगंज बाजार के पंचायती मंदिर, मौनी बाबा आश्रम, कोट बाजार के संतोषी माता मंदिर में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
कल्लूपुरवा में राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। वहीं खुटेहना बाजार में भी कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रिसिया थाने में सजाई गई झांकी देखने के लिए देर रात तक कृष्ण भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
इंदिरा नगर के हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर, हट्ठी बाबा मंदिर, श्याम बाबा मंदिर आदि की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। रुपईडीहा बाजार में भी परंपरागत तरीके से झांकियां सजाई गईं। इसके अलावा मटेरा, नवाबगंज, कैसरगंज, जरवल कस्बा, मिहींपुरवा, महसी, शिवपुर, हुजूरपुर में भी कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही।

पुलिस लाइंस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
पुलिस लाइंस परिसर स्थित मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, जिलाधिकारी शंभु कुमार, कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, गौरव वर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, पूर्व चेयरमैन तेजे खां, एमएलसी हाजी इमलाक खां आदि मौजूद रहे। नानपारा में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के विश्वनाथ मंदिर, माधवदास मंदिर, कायस्थ टोला और स्टेशन रोड पर आकर्षक झांकी सजाई गई। रुपईडीहा थाने में प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय की अगुवाई जन्मोत्सव मनाया गया। कोतवाली मुर्तिहा में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मौर्या की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed