फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers protest against daughters' cruelty

बेटियों से हुई हैवानियत के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against daughters' cruelty
बहराइच में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर मौन व्रत रखकर प्रदेश में बेटियों के साथ हुई हैवानियत के विरोध में धरना दिया। इस दौरान सभी ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुये सपा कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शुक्रवार को मटेरा विधायक व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह की अगुवाई में पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेटियों के साथ हैवानियत, किसान बिल आदि के विरोध में सभी गांधी स्मारक पर मौन प्रदर्शन करने के लिए पार्टी कार्यालय से निकले। कार्यालय के बाहर पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता व पुलिस में तीखी नोंक झोंक भी हुई। इस पर सपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर गांधी जी के चित्र के सामने मौन व्रत पर बैठ गये। दो घंटे बाद सभी ने मौन व्रत समाप्त किया। पूर्व काबीना मंत्री यासर शाह ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था से हताश होकर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। सरकार प्रदेश बेटियों के साथ हो रहे अपराधों पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से मौन व्रत करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित गांधी स्मारक तक जा रहे थे। प्रदेश की जनविरोधी सरकार के इशारे पर प्रशासन ने पुलिसबल लगाकर कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का कार्य किया है। पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पर नौकरशाहों ने कब्जा कर लिया है। जिपं सदस्य रामजी यादव ने कहा कि जनविरोधी सरकार प्रदेश में बेटियों के साथ हो रही घटनाओं व अपराधों को रोकने में पूरी तरह असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, रामतेज यादव, शब्बीर बाल्मीकि, नंदेश्वरनंद यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर राज्यपाल से प्रदेश सरकार को तत्काल भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, अर्जुन गुप्ता, राज यादव, गौरव यादव, संतोष यादव, शकील मेकरानी, देवेशचंद्र मिश्रा, राजेश चौधरी, आनंद सिंह सेंगर, निशा शर्मा, रेशमा यादव, मंजू चौधरी, अवधेश वर्मा, शाश्वत जोशी, हर्षित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed