{"_id":"6a2b02ebeda613d67f096174","slug":"sp-workers-outraged-over-derogatory-remarks-against-sp-chiefs-daughter-lodged-a-formal-complaint-bahraich-news-c-98-1-slko1007-151111-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सपा मुखिया की बेटी पर अभद्र टिप्पणी से भड़के सपाई, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सपा मुखिया की बेटी पर अभद्र टिप्पणी से भड़के सपाई, दी तहरीर
विज्ञापन
बहराइच में साइबर थाने पर शिकायत करने पहुंचे सपा कार्यकर्ता।
बहराइच। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी एआई से निर्मित तस्वीरे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने व अभद्र टिप्पणियां किए जाने से पार्टी कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। बृहस्पतिवार को सपा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर तहरीर दी तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने तहरीर में कहा कि कुछ शरारती तत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुत्री के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र, आपत्तिजनक और अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। तहरीर देने वालों में जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव, जिला महासचिव सुनील निषाद, मोबीन खान, शकील अहमद, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।