फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers demonstrated

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated
बहराइच में गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। समाजवादी छात्रसभा की ओर से गुरुवार को पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बढ़ी कीमतों को वापस करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक रामतेज यादव की अगुवाई में रिक्शे से जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि कर प्रदेश की जनता के साथ छलावा करते हुए महंगाई और बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश के 19 जनपद मौजूदा समय बाढ़ की विकरालता से जूझ रहे हैं। सरकार बाढ़ पीड़ितों की व्यवस्था कराने में कोई रुचि नही ले रही है। प्रदेश में अपराधों की निरंतर बढ़ोत्तरी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसभा के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि लोकतंत्र की नर्सरी कहे जाने वाले छात्रसंघ चुनाव पर प्रदेश सरकार द्वारा हिटलरशाही रवैया अपनाते हुए चुनाव पर रोक लगा दी गई है।

धरने के दौरान सभी ने पेट्रोल व डीजल पर बढ़ी कीमतों को वापस लेने, छात्रसंघ चुनाव को बहाल करने व बाढ़ क्षेत्रों में तत्काल सरकारी मदद कराने आदि की मांग की। धरने के बाद उन्होेंने राज्यपाल को मांगों के समर्थन में ज्ञापन भेजकर जनहित में सभी मांगों को पूरा करवाने की मांग की। इस मौके पर बाबू खां, वीरेंद्र बाल्मीकि, अमरदीप यादव, अशोक लोधी, दिनेश यादव, अशोक प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed