फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP's demonstration against illegal mining

अवैध खनन के खिलाफ सपाईयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 29 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
SP's demonstration against illegal mining
बौंडी (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा बांसगढ़ी में हुए अवैध खनन को लेकर मंगलवार को सपाइयों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो वे आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

तहसील में प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि अवैध खनन माफिया का ठेका निरस्त किया जाए। बांसगढ़ी के किसानों पर अनुचित दबाव न बनाया जाए। किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सपा कार्यकर्ता किसानों को न्याय दिलाने के लिए आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि बांसगढ़ी गांव के किसानों पर हो रहा अन्याय बंद किया जाए और दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि ठेकेदार व उनके साथियों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाए। साथ किसानों को इंसाफ दिलाया जाए। इस मौके पर महसी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मो. आसिफ, जितेंद्र कुमार दीक्षित, रामलाल, नीरज शुक्ला, सर्वेश कुमार निषाद, राजेंद्र यादव, सर्वेश पांडेय, महबूब अली, हरिद्वार प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed