{"_id":"5ed532218ebc3e9075171d29","slug":"sp-president-gave-financial-help-to-a-child-born-on-the-border-bahraich-news-lko5240430147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अध्यक्ष ने सीमा पर जन्मे बच्चे को दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अध्यक्ष ने सीमा पर जन्मे बच्चे को दी आर्थिक मदद
विज्ञापन
बहराइच। महराजगंज नौतनवा में सीमा पर जन्म लेने वाले बहराइच के एक बच्चे को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। यह धनराशि एमएलसी राजपाल कश्यप देने आएंगे।
बहराइच के मोतीपुर थाना अंतर्गत पृथ्वीपुरवा गांव निवासी लालाराम व उसकी पत्नी जामतारा नेपाल के एक ईंट-भट्ठे पर नौकरी करते थे। वहां से दोनों वापस आ रहे थे। गर्भवती होने के कारण महराजगंज नौतनवा के भारत-नेपाल सीमा पर प्रसव पीड़ा होने के बाद कुछ महिलाओं ने जामतारा का प्रसव कराया। उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम बार्डर रखा गया है। उस बच्चे को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव ने बताया कि परिवार को धनराशि सौंपने के लिए जल्द ही सपा एमएलसी राजपाल कश्यप बहराइच आएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट कर भाजपा पर मजदूरों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है।