फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP-BSP wested of the UP

सपा-बसपा ने यूपी को किया बर्बाद

Sat, 18 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 18 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP wested of the UP
जनसभा में जुटे भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कैसरगंज के देवलखा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई पर भारतीय सेना की पीठ भी थपथपाई। 
विज्ञापन


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा ने बारी-बारी से उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलता।
विज्ञापन


यूपी हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती सहित अपराध के हर मामले में नंबर वन है। लखनऊ में मेट्रो चली नहीं और हरी झंडी दिखा दी गई। दो शहजादे हैं, एक से मां परेशान हैं तो एक से पिता। कांग्रेस और सपा का गठबंधन दो भ्रष्टाचारी कुनबों का मिलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी सरकार का ट्रांसफार्मर जल गया है, जिसे उखाड़ फेंकना है। उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है, जब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि छोटे व सीमांत किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा। जीरो प्रतिशत पर काश्तकारों को ऋण दिया जाएगा। हर युवा को लैपटॉप दिया जाएगा। जिस दिन बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, सारे कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे। बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास करेगी। प्रदेश में 23 मेडिकल कॉलेज व 80 इंजीनियरिंग कॉलेज बनवाना योजना में शामिल है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज कश्मीर में गोलीबारी पाकिस्तान की तरफ से की जाती है।, जबकि उसका अंत भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक कर करती है। इस मौके पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह, भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, गुलाबचंद्र शुक्ल, जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, सीताराम पांडेय,  पेशकार यादव, हिम्मत बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed