Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP alleges disregard for reserved posts in jobs.

Bahraich News: सपा ने नौकरियों में आरक्षित पदों की अनदेखी का लगाया आरोप

Fri, 12 Jun 2026 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
SP alleges disregard for reserved posts in jobs.
सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पुस्तक दिखाते विधायक व अन्य।
बहराइच। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर नौकरियों में आरक्षित पदों की अनदेखी का आरोप लगाया। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ‘आरक्षण घोटाला’ पुस्तिका जारी की।
विज्ञापन

यादव ने दावा किया कि प्रदेश की 22 भर्ती परीक्षाओं में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के 11,514 आरक्षित पद प्रभावित हुए हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण का समुचित पालन न होने की बात मानी है। उन्होंने वर्ष 2019 की 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7,933 और वन रक्षक भर्ती में 88 पद प्रभावित बताए। वर्ष 2021 में बांदा कृषि विश्वविद्यालय और एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती में भी पद प्रभावित हुए।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी हुई। वर्ष 2024 में कोऑपरेटिव बैंक, आशुलिपिक और कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में भी आरक्षित पद प्रभावित हुए। वर्ष 2025 में लेखपाल भर्ती में 960 और वर्ष 2026 में कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588 पद प्रभावित होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर परिवारवाद का विरोध करने के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के एक पूर्व मंत्री ने अपनी नातिन को नौकरी दिलाई। लखीमपुर के सांसद ने भी अपनी बेटी को कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी दिलाई। कई नेताओं ने अपने परिजनों को चुनावी टिकट दिलाने में सफलता पाई। प्रेसवार्ता में मटेरा विधायक मारिया शाह, कैसरगंज विधायक आनंद यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, जफरउल्ला खां बंटी, रामजी यादव, उत्तम कुमार सिंह, नंदेश्वरनंद यादव, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed