फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Son-in-law shoots father-in-law, Lucknow Refer

दामाद ने ससुर को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Sun, 17 May 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law shoots father-in-law, Lucknow Refer
उर्रा (बहराइच)। सहजरामपुरवा गांव निवासी एक युवक ने पत्नी की पिटाई की। सूचना पाकर ससुर मौके पर पहुंचा और दामाद से वार्ता की। इस पर गुस्साए दामाद ने ससुर को गोली मार दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दामाद समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरा के सहजरामपुरवा निवासी राधेश्याम यादव (45) की पुत्री का विवाह गांव निवासी देशराज से हुआ है। देशराज आए दिन राधेश्याम की पुत्री की पिटाई करता था। शनिवार रात 08.30 बजे उसने पत्नी की जमकर पिटाई की। साथ ही परिवार के अन्य लोगों ने भी पिटाई की। इसकी जानकारी मिलने पर राधेश्याम अपने पुत्री के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

जहां उसने दामाद से वार्ता की। वार्तालाप के दौरान ही कुछ लोगों ने राधेश्याम को पकड़ लिया। इसके बाद देशराज ने ससुर राधेश्याम को तमंचे से गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यूपी-112 को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घायल राधेश्याम को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने राधेश्याम की हालत में सुधार न देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक ससुराल के लोग आए दिन राधेश्याम की पुत्री की पिटाई करते थे। इसका विरोध करने पर ही दामाद ने गोली मारी है।

इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र का कहना है कि देशराज द्वारा ससुर को गोली मारी गई है। गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। पुलिस तैनात है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दामाद देशराज, रामगोपाल समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed