{"_id":"68055061c583c82ac00f251d","slug":"somewhere-there-was-no-fair-and-somewhere-there-were-no-doctors-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129314-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कहीं नहीं लगा मेला तो कहीं चिकित्सक ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कहीं नहीं लगा मेला तो कहीं चिकित्सक ही नहीं
Mon, 21 Apr 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
आंबा पीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रोंं के मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच व इलाज की सुविधा मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की शुरुआत की गई थी, लेकिन प्रत्येेक रविवार को लगने वाले इस मेले को उनके ही मातहतों ने मजाक बना दिया है। लापरवाही का आलम यह रहा कि जिले के कई पीएचसी में मेला लगा ही नहीं है। वहीं, कई पीएचसी पर फार्मासिस्ट व एएनएम इलाज करते नजर आए। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुई रिपोर्ट।
सीन - 1, सुजौली
एएनएम के भरोसे सेहत
जिला मुख्यालय से 110 किमी दूर कतर्नियाघाट जंगल में स्थित पीएचसी सुजौली में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला नहीं मिला। मरीजों को दवा दे रहे कर्मी ने बताया कि चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। सिर्फ एएनएम निरंजनी पाठक व प्रियंका गौतम तैनात हैं। जो वन्य जीवों के हमले व हादसे के घायलोंं का इलाज करती हैं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी मिहींपुरवा डॉ. थानेदार ने बताया कि मेला नहीं लग पाया है।
सीन - 2, आंबा
सिर्फ स्टाफ नर्स बैठी मिलीं
जंगल में स्थित जनजातीय बाहुल क्षेत्र विशुनापुर स्थित पीएचसी आंबा में भी कोई मेला नहीं लगा। यहां तैनात चिकित्सक डॉ. अतुल वर्मा व फार्मासिस्ट रितेश मिश्रा नदारद रहे। सिर्फ स्टाफ नर्स सरिता राव मौजूद मिलीं। पीएचसी पर मेले का कोई बैनर भी लगा नहीं मिला। इस संबंध में मोतीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. थानेदार ने बताया कि मेला लगाया गया।
विज्ञापन
सीन- 3, बौंडी
फार्मासिस्ट के भरोसे लगा मेला
पीएचसी बौंडी में डॉ. अतीकउर रहमान नदारद मिले। वहीं, फार्मासिस्ट अरविंद त्रिपाठी, लैब टेक्नीशियन, एजाज अहमद, अंसारी मौजूद रहे। मेले में आए मरीजों को फार्मासिस्ट दवाएं वितरित करते मिले। उन्होंंने बताया कि 13 मरीजों को दवा दी गई।
सीन- 4, खुटेहना
चिकित्सक मिले नदारद
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना में भी मेला नहीं लगा। मौके पर फार्मासिस्ट एमए अंसारी व वार्ड बॉय शिवपूजन यादव मौजूद मिले। वहीं, चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह नदारद रहे। फार्मासिस्ट से मेला न लगने के बारे में पूछा गया तो उन्होंंने कहा कि डॉक्टर साहब से पूछिए।
रुपईडीहा, बाबागंज व अमवा हुसैनपुर में किया गया इलाज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीहा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनी गुप्ता मरीजों का इलाज करती मिलीं। वहीं, पीएचसी बाबागंज में आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता इलाज करते मिले, लेकिन मेले में एलोपैथिक चिकित्सक के न आने पर मरीजों में निराशा रही। पीएचसी अमवा हुसैनपुर में डॉ. अमान शाहिद मरीजों का इलाज करते मिले।
सभी पीएचसी प्रभारियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रहने व मरीजों की सेहत जांचकर दवाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है, तो जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. संजय शर्मा, सीएमओ