{"_id":"5d14fdcf8ebc3e3cc4714f74","slug":"snake-byte-bahraich-news-lko4676090165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय सर्प ने डसा तो सांप को पकड़कर अस्पताल ले आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय सर्प ने डसा तो सांप को पकड़कर अस्पताल ले आई महिला
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना अंतर्गत वीरशाहपुर गांव निवासी अनूजा देवी (47) पत्नी उपेंद्र नाथ गुरुवार दोपहर में घर के बरामदे में फर्श पर लेटकर आराम कर रही थी। इसी समय रेंगते हुए घर में पहुंचे जहरीले सर्प ने अनूजा के बाएं पैर में डस लिया।
तेज दर्द होने पर अनूजा उठ बैठी। सामने सांप को देखकर वह सिहर गई। पास में रखी लाठी को उठाकर अनूजा सर्प पर दो बार प्रहार किया। फिर उसे पकड़कर प्लास्टिक की बाल्टी में कर लिया। तत्काल सर्प के काटे स्थान पर ब्लेड से चीरा लगाकर खून को निकाला।
आनन-फानन में सांप सहित महिला जिला अस्पताल में पहुंची। यहां सांप के साथ महिला को देखकर डॉक्टर सकते में आ गए। पूरा माजरा समझने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। महिला की हालत स्थिर बतायी जा रही है। वहीं सांप को डिब्बे में बंदकर दिया गया है।