फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler going to sell hashish arrested, sent to jail

रस बेचने जा रहे तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Smuggler going to sell hashish arrested, sent to jail
रूपईडीहा (बहराइच)। चरस बेचने जा रहे तस्कर को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुआ। तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया। पकड़ा गया तस्कर खैरीघाट थाने का वांछित भी था।
विज्ञापन

बाबागंज चौकी इंचार्ज शिवनाथ गुप्ता हमराही विवेक कुमार व उमेश चौधरी के साथ बीती रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रामनगर मोड़ से आगे परमहंसकुट्टी के पास उनकी बाइक की रोशनी पैदल आते हुए एक युवक पर पड़ी। उसके हाथ में कुछ सामान दिखा। पुलिस को देखकर वह पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसको रोक लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान श्रीराम पथरकट्ट पुत्र दुलारे पथरकट्ट निवासी पुरानी बाजार बाबागंज के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर खैरीघाट थाने में चोरी के एक मुकदमे में वांछित है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed