{"_id":"60240eb88ebc3ee93b724b17","slug":"smuggler-going-to-nepal-arrested-with-smack-bahraich-news-lko5641923102","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक लेकर नेपाल जा रहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक लेकर नेपाल जा रहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। स्मैक की तस्करी करने नेपाल जा रहे तस्कर को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। उसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेजा है।
रुपईडीहा थाने के एसआई सुरेश कुमार सिंह व एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक सिकंदर सिंह की संयुक्त टीम मंगलवार रात सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी बाबागंज की ओर से एक युवक आता दिखा। संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करके युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में तस्कर की पहचान लेखपाल आर्या निवासी बिसुनापुर जमुनहा बाबागंज के रूप में हुई। रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
वहीं, नेपाल के बांके जिले की पुलिस के सीमावर्ती जमुनहा चौकी इंचार्ज विष्णु गिरी ने बताया कि भारत से नेपाल आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तिओं को क्षेत्र में मछली मंडी के पास से पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों की पहचान दांग जिला के गढ़वा गांव निवासी आशीष पांडेय व राम बहादुर पांडेय के रूप में हुई। दोनों तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए नेपालगंज के जिला पुलिस कार्यालय के सुपुर्द किया गया है। नेपाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर की घेराबंदी की तो वह सामान छोड़कर भाग गया। मौके पर मिले कांच के कटोरे, गिलास, बोन चाइना के कप-प्लेट समेत अन्य सामान की खेप को सीमा शुल्क कार्यालय नेपालगंज को सौंप दिया गया है।