फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler arrested with medical equipment worth Rs 17 lakh

Bahraich News: 17 लाख के मेडिकल उपकरणों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 01 Oct 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with medical equipment worth Rs 17 lakh
बाबागंज(बहराइच)। एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी कर ले जाए जा रहे मेडिकल उपकरणों को जब्त किया। जवानों ने तस्करी में शामिल दो युवकों को जांच के बाद कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एसएसबी 42 वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सकीय उपकरण को बार्डर पार करवाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद चलाए गए ऑपरेशन में पिलर संख्या 654/06 के पास भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकप को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पिकप से 40 कार्टन मेडिकल उपकरण भरे मिले। उपकरणों के संबंध में पिकप में मौजूद कर्मियों मोहम्मद निषाद व अमरजीत से जानकारी ली गई तो वह कुछ भी नहीं बता सके। जिसके बाद उन्हें विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नानपारा को सौंप दिया गया। बरामद मेडिकल उपकरणों की कीमत लगभग 17,28,860 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed