{"_id":"58f50a994f1c1b3874471a69","slug":"slaughtering-cattle-killed-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध प्रतिबंधित मवेशियों को मारा, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध प्रतिबंधित मवेशियों को मारा, तनाव
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ग्रामीण के अहाते से वध प्रतिबंधित दो मवेशियों को चुराकर कुछ लोगों ने उनका वध कर दिया। इस दौरान ग्रामीण मवेशियों को खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने इस मामले में सपा नेता समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है।
रिसिया थाना अंतर्गत उटघनिया गांव निवासी सियाराम ने अपने मवेशियों को अहाते में बांधा था। इसी बीच रात में पड़ोस गांव के लोगों ने अहाते से वध प्रतिबंधित दो मवेशियों को चुरा लिया। सुबह सियाराम ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की तो गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर लखनऊवापुरवा के निकट बाग में कुछ लोग मवेशियों का वध कर रहे थे। इस पर लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े, जिससे आरोपी भाग खड़े हुए।
सूचना पाकर रिसिया थानाध्यक्ष संजय दूबे भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं विहिप के अर्जुन पटवा, हिंयुवा के रोहित मित्तल, हनुमान सिंह, अकबाल बहादुर, फतेहबहादुर समेत तमाम लोग जमा हो गए। तनाव बढ़ता देख आनन-फानन में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सियाराम की तरहीर पर सपा कार्यकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि हसीबुर्रहमान, अजीज, मोहम्मद अली, जावेद, शब्बीर, वहाव, रग्घू और छेदा को नामजद किया गया है। वहीं सीओ अखंड प्रताप सिंह ने घटना का मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि रिसिया के उटघनिया गांव के निकट मवेशी वध के मामले में केस दर्ज हो गया है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों में एक व्यक्ति के प्रधान प्रतिनिधि और सपा कार्यकर्ता होने की बात भी ग्रामीण बता रहे हैं।