फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   six people were injured by monkeys

बहराइच में बंदरों का आतंक, छह को किया घायल

Fri, 10 Jul 2015 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 10 Jul 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में बंदरों का उत्पात शुरू हो गया है। उत्पाती बंदरों ने तीन दिन में एक बालक समेत छह लोगों को लहूलुहान कर दिया है।
विज्ञापन


सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन बंदरों को पकड़ने के उपाय नहीं किए गए हैं। वनाधिकारी का कहना है कि गोंडा से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

 
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसी क्षेत्र के बेहड़ा, लोधौनी और बरवलिया गांव में तीन दिन से बंदरों का झुंड उत्पात मचा रहा है।

घर में और घर से निकलते ही बंदर हमलावर हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह बंदरों के झुंड ने खेत जा रही क्षमा पांडेय (35) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

इसके अलावा लोधौनी निवासी सुरेश कुमार और प्रशांत को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं, गुरुवार को बंदरों ने बड़कऊ, शिवकुमार और रमेश पर हमला किया था। सभी का इलाज सीएचसी में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी परवेज रुस्तम का कहना है कि फिलहाल क्षेत्रीय वनकर्मियों की ड्यूटी गांव में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed