{"_id":"6973d4e1ee6ece81030517fc","slug":"six-people-injured-due-to-falling-of-balcony-two-seriously-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143302-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छज्जा गिरने से छह लोग घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छज्जा गिरने से छह लोग घायल, दो गंभीर
Sat, 24 Jan 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
पबनी गांव मंे टूटा छज्जा। -संवाद
कैसरगंज। पंजाब में आत्महत्या करने वाले युवक का शव गांव पहुंचते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग मकान के छज्जे पर पढ़ गए, लेकिन कमजोर होने के कारण छज्जा ढह गया। उसकी चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ग्राम पबनी निवासी ओंकार (24) पंजाब प्रांत के लुधियाना में काम करते थे। 19 जनवरी को किसी कारणवश ओंकार ने आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव बृहस्पतिवार की शाम गांव लाया गया तो उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
कुछ ग्रामीण ओंकार के चाचा पृथ्वीराज के घर के दरवाजे के ऊपर बने छज्जे पर खड़े हो गए। अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। छज्जे की चपेट में आने से शिवकुमार, सुनीता, सूरजलाल, जहूर और रामकुमार सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुनीता व जहूर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है।