फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six child,s death from colra and fever

डायरिया व बुखार से छह मासूमों की मौत

Mon, 12 Jun 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 12 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Six child,s death from colra and fever
जिला अस्पताल में भ्रर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
तराई में बदल रहे मौसम के बीच डायरिया और बुखार जानलेवा बन गया है। मासूमों की जिंदगी पर संक्रामक रोग भारी पड़ने लगे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल व ग्रामीण अंचलों के चिकित्सालयों में भर्ती छह मासूमों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ये सभी बुखार व डायरिया की चपेट में थे। इनमें श्रावस्ती व बलरामपुर जिले का एक-एक मरीज भी शामिल है। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं। वहीं, जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार से पीड़ित 15 और मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन


तराई में बदल रहा मौसम संक्रामक बीमारियों के फैलने का कारण बन गया है। बुखार और डायरिया के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में रोगियों की तादाद में निरंतर इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के नगरौर गांव निवासी निशा कुमारी (9) को उल्टी-दस्त व बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पर इलाज के दौरान निशा ने सोमवार को दोपहर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बलरामपुर के कुम्हारनपुरवा निवासी राजू (एक) पुत्र राकेश कुमार को बुखार और डायरिया की शिकायत पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया। वहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने राजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बहराइच में इलाज शुरू होते ही मासूम की मौत हो गई।


जबकि इकौना के तेतारपुर निवासी मंशा (2) पुत्री जुग्गीलाल की भी डायरिया और बुखार से मौत हो गई। वहीं, हरदी के महसी निवासी हमजा (एक) पुत्र इमरान, महसी के तटबंध निवासी शिवम (एक) पुत्र संतोष कुमार व रुपईडीहा निवासी लक्ष्मी (डेढ़) पुत्री सीताराम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित 15 और मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed