फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sisters gathered in large numbers for free travel, buses fell short

Bahraich News: मुफ्त सफर के लिए उमड़ी बहनों की भीड़, कम पड़ गईं बसें

Fri, 08 Aug 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sisters gathered in large numbers for free travel, buses fell short
बस पर चढ़तीं महिलाएं।
बहराइच। रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा कराने के परिवहन विभाग के दावे व तैयारियां पहले ही दिन बौनी साबित हो गईं। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के कारण यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन दोपहर में मौसम बेहतर होते ही यात्रियों की उमड़ी से बहराइच बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यात्रियों ने फ्री बस सेवा की सुविधा के लिए घंटों तक लाइन में इंतजार किया, लेकिन बसों में जगह के लिए मारामारी ने उन्हें मायूस किया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। 8 अगस्त से 10 अगस्त रात 12 बजे तक लागू इस व्यवस्था के तहत महिलाओं के साथ एक पुरुष सहायक को भी फ्री यात्रा का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसका लाभ उठाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर यात्री तो उमड़े, लेकिन रोडवेज प्रशासन की तैयारियां फेल नजर आईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही महिलाएं, बच्चे और उनके परिजन अपने-अपने गंतव्य को जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पहुंचे, लेकिन वहां बसों का टोटा रहा। यात्रियों का कहना था कि कई घंटे तक खड़े रहने के बाद भी उन्हें बस नहीं मिली। कुछ बसें आती भी थीं, तो भीड़ इतनी ज्यादा थी कि चढ़ना मुश्किल था। बसों में जगह पाने के लिए महिलाओं व बच्चों को धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ घंटों इंतजार करती रहीं, लेकिन उन्हें कोई बस नहीं मिली। लोगों ने कहा कि प्रशासन को बेहतर प्रबंधन करना चाहिए था। फ्री यात्रा की घोषणा अच्छी बात है, लेकिन जब बसें ही उपलब्ध न हों तो इसका क्या फायदा?


दोपहर में अचानक बढ़ी भीड़, अफसर बोले- बसें कम नहीं
इस पूरे अफरा-तफरी के बीच बहराइच रोडवेज के एआरएम ज्ञानचंद ने सफाई दी कि दोपहर से पहले तेज बारिश के कारण परिसर खाली था, लेकिन इसके थमते ही यात्री अचानक आ गए। उन्होंने कहा कि बसों की कोई कमी नहीं है, संचालन सुचारु है। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, हम रूट्स के हिसाब से बसें भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed