फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Siddharth passed CA exam

सिद्धार्थ ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

Tue, 02 Feb 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharth passed CA exam
सिद्धार्थ अग्रवाल - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नानपारा कस्बे के 22 वर्षीय सिद्धार्थ अग्रवाल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करके जिले के साथ ही अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

नानपारा कस्बा निवासी गौरीशंकर टेकड़ीवाल के पौत्र सिद्धार्थ अग्रवाल बचपन से ही मेधावी हैं। वह पढ़ाई करने कानपुर गए थे। जहां उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी शुरू की और अच्छे नंबरों से परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। सिद्धार्थ ने कानपुर की टॉपर्स सूची में दूसरा स्थान पाकर माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया है।

पिता प्रेम अग्रवाल व मां अनुराधा ने सिद्धार्थ की इस सफलता पर कहा कि उनके बेटे ने ये उपलब्धि हासिल कर न केवल उन्हें गौरवान्वित किया, बल्कि नानपारा कस्बे समेत पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा कि कभी भी हौसला नहीं हारना चाहिए। उन्होंने कहा कि, मैंने ये तय करके ही पढ़ाई शुरू की थी कि परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होना है। सिद्धार्थ का मानना है कि हौसले बुलंद हों तो कामयाबी जरूर मिलेगी। उनके घर पर रिश्तेदारों व परिचितों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed