फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shravasti news

पंचायत चुनाव में बुजुर्गों ने दिखाया गजब का उत्साह

Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
बहराइच। पंचायत चुनाव मेें गुरुवार को मतदान के दिन गांव की सरकार चुनने मेें बुजुर्गों मेें गजब का जज्बा दिखाई दिया। धूप की बढ़ती तपिश मेें बुजुर्ग मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए गांव की नई सरकार बनाने मेें अहम सहयोग प्रदान किया। मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। सभी को अपने मतों का प्रयोग कर एक स्वच्छ व ईमानदार प्रत्याशी को चुनना चाहिए जिससे गांव का विकास संभव हो सके। प्रस्तुत है बुजुर्ग मतदाताओं से बातचीत पर वीरेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट
विज्ञापन

ग्रामसभा जैतापुर के मतदान केंद्र पर सौ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग तेज तपिश मेें अपने बच्चों के सहारे वोट करने मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र पर लगी लंबी लाइन को देखकर वह बाहर बैठकर आराम करने लगे। इस दौरान उनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि शायद उनकी जिंदगी का यह आखिरी चुनाव व मतदान होगा। उन्होंने कहा कि गांव व देश के विकास को लेकर मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार होता है, इसलिए सभी पूरे उत्साह के साथ सारे कार्य छोड़कर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन

विकास खंड नवाबगंज के सारहिया गांव निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुशीलादेवी सोरहिया मतदान केंद्र पर पहुंची। इस दौरान वह मतदान के लिए लगी लंबी कतार के बीच मेें बैठकर सुस्ताने लगीं। बात करने पर उन्होंने बताया कि वह प्रत्येक चुनाव मेें अपना सारा कामकाज छोड़कर मतदान करने जरूर पहुंचती हैं। बुजुर्ग महिला ने कहा कि वोट देना सभी का हक है इसलिए पहले वोट दें बाद मेें दूसरा कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड हुजूरपुर के ग्राम सादियाबाद निवासी 85 वर्षीय अब्दुल हक को गोद मेें लेकर मतदान कराने के लिए उनका पोता मतदान केंद्र सादियाबाद पहुंचा। इस दौरान बुजुर्ग अब्दुल हक ने कहा कि उनको चलने फिरने मेें परेशानी है, लेकिन गांव की बेहतरी के लिए वोट देना जरूरी है। वोट देकर पसंदीदा प्रत्याशी को चुनकर गांव के विकास के सहभागी बनेंगे।
नवाबगंज विकास खंड के बसंतापुर उर्दल गांव निवासी 95 वर्षीय अच्युता प्रसाद मिश्रा परिजनों के सहारे मतदान केंद्र बसंतापुर उर्दल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काफी गर्व से कहा कि व हमेशा अपने मतों का प्रयोग कर देश, प्रदेश व गांव की सरकार बनाने मेें वोट देकर जिम्मेदार निभाते आए हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट महत्वपूर्ण होता है इसलिए सभी को मतों का प्रयोग कर देश, प्रदेश व गांव के विकास मेें सहयोग करना चाहिए।

विकास खंड नवाबगंज के चौघड़वा गांव निवासी नसीर अहमद मतदान केंद्र पर अपने बेटे के सहारे मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उनमेें गजब का उत्साह दिखाई दिया। उन्होंनेे बातचीत मेें बताया कि उन्होंने हमेशा काम करने वाले प्रत्याशी को मत दिया है। उन्होंने बताया कि गांव के विकास के लिए मेहनती प्रत्याशी को चुनकर गांव के विकास मेें अपना अहम योगदान निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed