फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shravasti

बकरीद की नमाज पढ़कर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

Mon, 11 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
shravasti
बहराइच। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया। कुर्बानी से पहले अकीदतमंदों ने खुदा की बारगाह में सजदा किया और मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी। जिले की सभी मस्जिदें व ईदगाह अकीदतमंदों से गुलजार रहीं। बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहे। पुलिस का गश्ती दल भी सुरक्षा का जायजा लेता रहा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों का तांता लग गया। नये कपड़े पहनकर बच्चे, युवा व बूढ़े ईदगाह पहुंचे और सभी ने सामूहिक रूप से कतारबद्ध होकर बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने कुर्बानी दी। कुर्बानी के बाद लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे और गले मिलकर बकरीद की मुबारक बाद दी। इस दौरान लोगों ने मीठी सेवईं का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शहर के सलारगंज स्थित ईदगाह पर इमाम वली उल्ला मजहरी ने नमाजियों को नमाज पढ़ाई। इसी प्रकार जिले के नानपारा, नवाबगंज, बाबागंज, मिहींपुरवा, महसी, तेजवापुर, जरवलरोड, पयागपुर, खैरीघाट आदि स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी और देश की खुशहाली की दुआ मांगी। बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिली। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के प्रमुख पर्वों में शुमार बकरीद की सामूहिक नमाज पर दो सालों तक कोरोना संक्रमण का ग्रहण रहा। बीते दो सालों में लोगों ने घरों में भी बकरीद की नमाज अदा की थी और मस्जिदों में बस गिने-चुने लोग की नमाज पढ़ सके थे। दो साल बाद रविवार को एक बार फिर से लोगों ने मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ी और नमाज के बाद एक-दूसरे के गले लगाकर मुबारकबाद दी। लोगों के चेहरों पर संक्रमण के बाद पहली बार सामूहिक नमाज पढ़ने की खुशी साफ दिखी।
बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पर्व पर कोई अराजक तत्व खलल न डाले इसके लिए रविवार की सुबह से ही प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस कर्मियों का कड़ा पहरा देखने को मिला। वहीं कई पुलिस कर्मी गश्त करते भी दिखे। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ड्रोन भी उड़ाए गये और ईदगाह के आसपास ड्रोन से निगरानी रखी गई। एएसपी नगर व एएसपी ग्रामीण समेत सभी सीओ व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
नमाजियों को बकरीद की शुभकामनाएं देने के लिए डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र व एसपी केशव कुमार चौधरी सलारगंज स्थित ईदगाह पहुंचे। यहां उन्होंने नमाजियों को बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान नमाजियों ने बेहतर व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी को सम्मानित किया।

नवाबगंज। क्षेत्र में पारंपरिक ढंग से शांतिपूर्वक बकरीद का पर्व मनाया गया। मरकाजी हज्जिन मस्जिद पर मौलाना जैनुलाब्दीन कासमी ने, जामा मस्जिद में हाफिज अम्मार नूरी ने व मरकजी ईदगाह में कारी अब्दुल बासित ने बकरीद की नमाज अदा करवाई। ईदगाह पर मौजूद नमाजियों को संबोधित करते हुए मौलाना डॉ. अब्दुल महबूब अहमद ने कहा कि दो वर्षों तक कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने दिक्कत उठाई। इमाम कारी अब्दुल बासित ने बीमारों के स्वास्थ्य लाभ की दुआ करने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी रामसमुझ प्रभाकर पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed