{"_id":"5db874528ebc3e0173478eee","slug":"shortage-of-roadways-buses-travelers-wandering-bahraich-news-lko489312121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों की किल्लत, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों की किल्लत, भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसों की कमी के कारण परेशान यात्री।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दीपावली पर्व की समाप्ति के बाद मंगलवार को दोपहर बाद गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ा। इस दौरान यात्री बसों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। रोडवेज बसें न मिलने से तमाम यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने प्रोत्साहन योजना के तहत दूसरे मार्गों की बसों को संचालित कर व्यवस्था कराई।
दीपावली पर्व से पूर्व रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों को त्योहार के बाद वापसी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था बनाई गई थी। मालूम हो कि जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय 119 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर हो रहा है। जबकि दीपावली पर्व के दौरान रोडवेज प्रशासन ने 250 बसों को संचालित कराने का व्यवस्था बनाई थी।
मंगलवार को सुबह रोडवेज प्रशासन यात्रियों की आस सजोये इंतजार करता रहा। लेकिन 11 बजे तक रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की आमद कम दिखाई दी। इसके बाद अचानक 12 बजे के बाद बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर सबसे ज्यादा बलरामपुर, रुपईडीहा, गोंडा, लखीमपुर, फैजाबाद आदि मार्गों पर बसों की खासी कमी हो गई, जिससे बस अड्डे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
बसें न मिलने से कई घंटे तक यात्री इधर-उधर भटकते रहे। बसों की किल्लत के चलते तमाम यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। हालांकि मौके पर एआरएम ने स्थिति को संभालते हुए प्रोत्साहन योजना के तहत दूसरे रूट की बसों को बलरामपुर, गोंडा, रूपईडीहा आदि मार्ग पर संचालित कराया।
बसों की पर्याप्त रही व्यवस्था
एआरएम मोहम्मद इरफान ने बताया कि दीपावली के त्योहार के दौरान निगम प्रशासन की ओर से यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए प्रोत्साहन योजना चलाई थी। उन्होंने बताया कि सुबह रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की आमद कम दिखाई दी। लेकिन दोपहर में अचानक यात्रियों की आमद बढ़ने के बाद तत्काल योजना के तहत दूसरे रूट की बसों को यात्रियों की मांग के सापेक्ष संबंधित रूटों पर बसों को संचालन कराया गया। एआरएम ने बताया कि शाम तक बसों की संख्या बढ़ जाने से बस अड्डे पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था रही।