फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Short circuit fire, six pallet ash

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फूस के छह मकान राख

Thu, 25 Mar 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire, six pallet ash
रिसियामोड़ (बहराइच)। अलिया बुलबुल गांव निवासी एक ग्रामीण के छप्पर पर शॉर्ट सर्किट से चिन्गारी गिर गई। जिससे फूस के मकान में आग लग गई। लपटों ने पड़ोस के पांच और मकान को आगोश में ले लिया। छह ग्रामीणों के छह मकान जलकर राख हो गए। चार लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के अलिया बुलबुल रिसिया जमाल गांव निवासी मोहम्मद हसीब के मकान के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। गुरुवार दोपहर में एचटी लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। इससे मोहम्मद हसीब के मकान में आग लग गई। शोर सुनकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। लेकिन चल रही तेज हवा ने पड़ोसी पांच और ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। लपटों ने छह ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

सभी फूस के मकान जलकर राख हो गए। मकान में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना तहसील को दी गई है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। ग्रामीणों के मुताबिक चार लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed