{"_id":"61100b948ebc3e75912a87ee","slug":"shock-to-vaccination-campaign-due-to-not-getting-enough-vaccine-bahraich-news-lko5904854157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त वैक्सीन न मिलने से टीकाकरण अभियान को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त वैक्सीन न मिलने से टीकाकरण अभियान को झटका
विज्ञापन
पयागपुर में चल रहा वैक्सीनेशन कार्य।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के हिसाब से जिले में प्रतिदिन 90 से 126 टीकाकरण शिविर का संचालन होना चाहिए। जिस पर प्रतिदिन 40 हजार डोज वैक्सीन की आवश्यकता है। लेकिन मुख्यालय की ओर से महज 10 हजार डोज वैक्सीन ही मिल रही है। जिससे सभी सत्र संचालित नहीं हो पा रहे हैं। सभी सत्र संचालित न होने से अस्पताल पहुंचने वाले बिना वैक्सीनेशन के ही लौट रहे हैं। अब हफ्ते में बुधवार व शनिवार को राष्ट्रीय टीकाकरण के चलते महज 20 सत्र ही संचालित हो रहे हैं।
जिले की आबादी लगभग 42 लाख है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को छोड़कर अन्य लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए रविवार को छोड़कर प्रतिदिन टीकाकरण शिविर संचालित हो रहा है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर मांग के सापेक्ष टीका नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे टीका लगवाने पहुंचने वाले लोग बैरंग लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रतिदिन 90 से 126 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र संचालित होना चाहिए। जिसके लिए लगभग 40 हजार डोज वैक्सीन मिलनी चाहिए। लेकिन अयोध्या और लखनऊ मुख्यालय से भरपूर मात्रा में टीका नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका असर टीकाकरण शिविर पर भीड़ पड़ रहा है। नियमित टीकाकरण के चलते भी कोरोना से बचाव की वैक्सीन नहीं लग पा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में बुधवार व शनिवार को बच्चों को टीका लगाया जाता है। जिसके चलते सभी सत्रों का संचालन कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का संचालित नहीं हो पाता है। कुछ यही हाल शनिवार को भी हुआ। जिले के 20 सत्र पर ही टीकाकरण संचालित हो सका। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण ही नहीं हुआ। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि अब तक जिले के 921062 लोगों को टीका की पहली और दूसरी डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि लखनऊ द्वारा जितना वैक्सीन भेजा जाता है, उसका प्रयोग स्वास्थ्य केंद्रों पर हो जाता है।
विज्ञापन
बिना वैक्सीन लगवाए लौट गए ग्रामीण
शनिवार को फखरपुर, मिहींपुरवा, पयागपुर, हुजूरपुर विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो सका। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लोग बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौट गए। लोगों में वैक्सीन न मिलने की नाराजगी भी दिखी।
310 केंद्रों पर हुआ नियमित टीकाकरण
प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि सप्ताह में बुधवार व शनिवार को राष्ट्रीय टीकाकरण होता है। जिससे हफ्ते में दो दिन कम सत्र संचालित होते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी जिले के 310 केंद्रों पर टीकाकरण चला। जिसमें गर्भवती महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य टीम ने टीका लगाया।
पांच अगस्त को लगा था 56 हजार को टीका
जिला प्रशासन के निर्देश पर पांच अगस्त को मेगा वैक्सीनेशन शिविर संचालित हुआ था। सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि शिविर के लिए 65 हजार डोज वैक्सीन मंगवाई गई थी। पूरे जिले भर में 56 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया था। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता पर ही सत्रों का संचालन होता है।