फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shobhayatra on the occasion of prakash parv

नगर कीर्तन से गूंजा शहर, गतके ने किया रोमांचित

Mon, 23 Nov 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 23 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। गुरुनानक देव की जयंती के पूर्व सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों पर गुरुग्रंथ साहिब की झांकी निकाली गई। इस मौके पर नगर कीर्तन से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


पंज प्यारों के वेष में बच्चों ने खूब आकर्ष चुराया। वहीं, गतका देख लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब को माथा टेककर श्रद्धालुओं ने अपने मन की मुराद मांगी।
विज्ञापन


सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती 25 नवंबर को है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार से हुई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से सुबह भव्य रथ पर गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु की वाणी का गान करते हुए सिख श्रद्धालु शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। झांकी के आगे-आगे पंजप्यारे के वेष में चल रहे बच्चे सबका मन मोह रहे थे।

जुलूस के आगे सिख समुदाय के श्रद्धालु सड़क बुहारते हुए सेवा कर रहे थे। जगह-जगह गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी की पूजा अर्चना और आरती हुई।

पीपल चौराहा, घंटाघर, छावनी, डिगिहा, गुरुनानक चौक, छोटी बाजार होते हुए नगर कीर्तन का जुलूस पुन: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचा। यहां गुरुग्रंथ साहिब को माथा टेकने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।

रागी जत्थे ने भजन-कीर्तन किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह काले व महामंत्री परमजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह गुरू ग्रंथ साहब का भव्य दीवान सजेगा। शबद कीर्तन होगा।

इसके बाद दोपहर से अटूट लंगर का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से शुरू होगा। देर रात आतिशबाजी की जाएगी। नगर कीर्तन के दौरान मंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह काले, गगनदीप, सरदार जोगेंद्र सिंह, संपी सिंह, गुरमीत सिंह, जीतेंद्र सिंह, शैंकी सिंह आदि मौजूद रहे।

पंज प्यारों का किया माल्यार्पण

बहराइच। शहर में जगह-जगह सोमवार शाम को जब नगर कीर्तन जुलूस गुजर रहा था। तब लोगों ने स्वागत किया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हाजी रेहान खान आढ़ती ने नगर कीर्तन जुलूस की अगुवानी की।

उन्होंने पंच प्यारों का माल्यार्पण कर शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं को फल का वितरण किया। वहीं, छावनी चौराहे पर लायंस क्लब ने शोभायात्रा का स्वागत किया।


जुलूस में शामिल लोगों की सेवा की गई। फल बांटा गया। इस दौरान क्लब के जोन लायन कमल शेखर गुप्ता, लायन सरदार कुलदीप सिंह, हनुमान गोयल, राकेश श्रीवास्तव, मनीष मातनहेलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed