{"_id":"ecd7684ceb8b97ce47853d6504c1f2d3","slug":"shobhayatra-on-prakash-parv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा निकाल किया गुरु का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा निकाल किया गुरु का बखान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव से एक दिन पूर्व शुक्रवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। गतका दल के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं पारंपरिक वेशभूषा में सजे पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। पीपल तिराहा स्थित गुरुद्वारे में भंडारे का आयोजन हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शुक्रवार की सुबह शहर के गुरुनानक चौक स्थित गुरुद्वारे में निशान साहब का चोला बदला गया और अरदास हुई। इसके बाद चौक से नगर कीर्तन व शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। गतका दल के सदस्यों ने करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। सुंदर झांकियों की छवि देखकर लोग भाव विभोर हो उठे।
सबसे पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दीवान की सजी झांकी वाहन पर आकर्षण चुरा रही थी। इसके आगे वीर खालसा सेवा दल के कार्यकर्ता सफाई करते चल रहे थे। गुरु महाराज की सवारी के पीछे महिलाएं कीर्तन करते हुए चल रही थीं।
नगर कीर्तन में राजा रंजीत सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। नगर कीर्तन गुरुनानक चौक से डिगिहा चौराहा, छावनी, घंटाघर होते हुए पीपल तिराहा स्थित मुख्य गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पहुंचकर समाप्त हुई।
मौके पर काले सिंह, परमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, बलमीत कौर, अनीता मिश्रा, अनिल गुप्ता, दीपक मौर्या, नूर बानो समेत सभी धर्मों के लोग शामिल हुए।