फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   She put the hanging, death

युवती ने लगाई फांसी, मौत

Sun, 19 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 19 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खेसुआ निवासी एक युवती गांव के ही युवक से प्रेम करती थी। प्रेमी के पिता और गांव के पूर्व प्रधान ने मिलकर शादी का आश्वासन देकर उसका तलाक करा दिया था। इसके बाद लगभग छह माह तक उसे शादी का झांसा देते रहे। प्रेमी भी छह माह से लापता था। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने रविवार को गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर पूर्व प्रधान व प्रेमी के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम खेसुआ निवासी अफसाना बेगम (20) गांव के ही सुहेल से प्रेम करती थी। लगभग एक साल पहले अफसाना का निकाह गोंडा के करनैलगंज थाना अंतर्गत ग्राम बरबटपुर निवासी अबू तालिब से कर दिया गया था। शादी के एक माह बाद पूर्व प्रधान रईश और सुहेल के पिता हफीज ने बरबटपुर जाकर उसका तलाक करा दिया था।
विज्ञापन


अपने बेटे के साथ शादी करने का आश्वासन भी दिया। लेकिन आजकल लगाए रहे, लगभग छह माह से सुहेल भी गांव में नहीं था। अफसाना के पूछने पर सभी उसके सऊदी अरब जाने की बात कहते थे। इसी बात से अफसाना क्षुब्ध रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात वह गांव के बाहर गई थी। यहां बाग में उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। रविवार को दोपहर करीब दो बजे कुछ लोगों ने उसका शव लटकता देखा। अफसाना के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रईश व हफीज को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed