फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven months of misdeed by marrying

शादी का झांसा दे सात माह किया दुष्कर्म

Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven months of misdeed by marrying
बहराइच। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ सात माह तक दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करा दिया। अब शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता के परिवारीजनों ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने गांव की ही युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ सात माह तक दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई तो परिवारीजनों को पता चला। जब इसकी शिकायत करने गए तो सब शादी करने को तैयार हो गए। आरोप है कि युवती को मेडिकल कराने के बहाने बुलाया और जबरन गर्भपात करा दिए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब युवक शादी करने से इन्कार कर रहा है और धमकी भी दे रहा है। हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed