{"_id":"695420fcbab3ec1fea06a23a","slug":"seven-hunters-arrested-with-50-kg-of-chital-meat-bahraich-news-c-98-1-slko1007-142041-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चीतल के 50 किलो मांस के साथ सात शिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चीतल के 50 किलो मांस के साथ सात शिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
नवाबगंज। अब्दुल्लागंज जंगल में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने शिकारियों की धरपकड़ के लिए जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 50 किलो चीतल के मांस के साथ सात शिकारियों को गिरफ्तार किया।
वनरेंज अधिकारी पंकज कुमार साहू ने बताया कि जांच के दौरान श्रावस्ती जिले के सोनपुर बघोड़ा गांव निवासी राजू, खलील, कय्यूम, व प्रधान और थाना नवाबगंज क्षेत्र के अड़गोड़वा गांव निवासी गुड्डू, मिश्रीलाल व ढोंगे की मौके पर तलाशी ली गई। इस दौरान शिकारियों के पास संरक्षित वन्य प्राणी चीतल का 50 किलो मांस, तीन कुल्हाड़ी, एक चाकू, एक गुलेल और 47 कांच की गोली बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वन दरोगा सुरेश कुमार, शुभम सिंह, वन रक्षक मनोज तिवारी, सुरेश वर्मा, देवकुमार वर्मा, अवनीश कुमार, अंबुज पांडेय शामिल रहे।