फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Send a proposal of 15 crores for Trauma Center

ट्रॉमा सेंटर के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Send a proposal of 15 crores for Trauma Center
बहराइच। शहर में नव निर्मित ट्रॉमा सेंटर के संचालन की कवायद स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर के संचालन के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जिससे ट्रॉमा सेंटर में मैन पावर और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन

राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने कहा कि बजट मिलने के बाद जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर शुरू करा दिया जाएगा। जनपद में ट्रॉमा सेंटर के संचालन के बाद मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

शहर के चांदपुरा इलाके में करीब तीन साल पूर्व ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू कराया गया था। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को शासन की ओर से 205.36 लाख रुपये का बजट दिया गया था। मार्च में ट्रॉमा सेंटर के भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भवन हस्तांतरित कर दिया था। लेकिन चार माह से भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी ट्रॉमा सेंटर अभी तक शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने 15 करोड़ रुपये की मांग शासन से की है। प्राचार्य ने बताया कि नव निर्मित ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सा कर्मियों की तैनाती और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन से बजट मांगा गया है।
शासन की ओर से बजट मिलते ही जल्द से जल्द सभी सुविधाएं पूरी कर ट्रॉमा सेंटर शुरू करा दिया जाएगा। इससे जल्द से जल्द अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं बहराइच के लोगों को मुहैया हो सकेंगी। जनपद में ही ट्रॉमा सेंटर के संचालन से मरीजों को गंभीर व तत्काल मिलने वाले इलाज के लिए लखनऊ का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा।

यह होंगी व्यवस्थाएं
अमर उजाला से बातचीत करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर का भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग वार्ड स्थापित किए गए हैं। ऑपरेशन थियेटर की भी स्थापना होगी। ट्रॉमा सेंटर में बर्न वार्ड व आर्थोपैडिक वार्ड का निर्माण कराया जाना बाकी है। मैन पावर व संसाधनों की उपलब्धता नहीं है। इसके लिए शासन से 15 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। उम्मीद है कि एक माह के अंदर ट्रॉमा सेंटर के संचालन की कवायद पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed