फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sellers closed their shops after raid and ran away, license of three suspended

Bahraich News: छापे पर दुकान बंद कर भागे बिक्रेता, तीन का लाइसेंस निलंबित

Fri, 08 Nov 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sellers closed their shops after raid and ran away, license of three suspended
 कैसरगंज में खाद बीज की दुकान पर जांच करते कृषि अधिकारी।
बहराइच। किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध करवाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने जरवल विकासखंड में टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान तीन दुकान संचालक टीम को देख दुकान बंद कर भाग गए। जिसके बाद तीनों के लाइसेंस निलंबित कर उन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


रबी सीजन की फसलों व गन्ने में डालने के लिए डीएपी, यूरिया समेत उर्वरकों की मांग बढ़ी है। जिसे देखते हुए जिले में डंपिंग व ओवररेटिंग की शिकायतें भी मिलने लगी हैं। जिसका संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने टीम के साथ जरवल विकासखंड क्षेत्र स्थित उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान मनोहर खाद भंडार जरवल रोड, श्री बालाजी किसान सेवा केंद्र व एग्री जंक्शन वन स्टाॅप शॉप धवरिया चौराहा जरवल के संचालक दुकान बंद कर भाग गए। जिसके बाद तीनों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी विक्रेताओं को खतौनी व आधार कार्ड के आधार पर ई-पॉश मशीन से खाद देने का निर्देश दिया है। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर खाद बेचने का आदेश दिया है। अगर कहीं भी ओवररेटिंग या स्टॉक रजिस्टर में खामी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed