फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Security of Shiva temples will remain tight on the first Monday of Sawan

Bahraich News: सावन के पहले सोमवार पर चाकचौबंद रहेगी शिव मंदिरों की सुरक्षा

Sat, 08 Jul 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Security of Shiva temples will remain tight on the first Monday of Sawan
श्रावस्ती। सावन के पहले सोमवार पर शिवमंदिरों व शिवालयों में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम रहेंगे। इस दौरान शिवभक्तों की भीड़ सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के 22 शिवालयों में पूजन अर्चना कर भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। आस्था के प्रतीक माने जाने वाले विभूतिनाथ मंदिर पर जुटने वाली शिव भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर मार्ग पर सात बैरियर लगाने के साथ ही पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। इस दौरान छोटे बड़े सभी वाहनों का परिसर तक प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


सावन के सोमवार पर सिरसिया के विभूति नाथ मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। इस दौरान जिले के साथ ही पड़ोसी जिले बलरामपुर, गोडा व बहराइच के साथ ही नेपाल से भी शिवभक्त आकर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। इतना ही नहीं जिले के छह घाट से जल लेकर शिवभक्त विभूति नाथ सहित जिले के 21 अन्य शिवालयों पर जलाभिषेक करते हैं। इसके दृष्टिगत ही पुलिस प्रशासन की ओर से सावन के पहले सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषतौर पर विभूति नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दो पालियों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मेला परिसर की तरफ आने वाले मार्ग पर सात बैरियर व पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की छह मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में एक खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है। विभूति नाथ मंदिर पर सुरक्षा के लिए चार निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, 23 मुख्य आरक्षी, 100 आरक्षी , 32 महिला आरक्षी, एक फायर टेंडर, दो क्यूआरटी तथा एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed