फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Security guard beat consumer with gunshot

सुरक्षा गार्ड ने बंदूक की नाल से उपभोक्ता को पीटा

Mon, 07 Dec 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Security guard beat consumer with gunshot
रुपईडीहा (बहराइच)। मोहनापुर गांव निवासी एक उपभोक्ता सोमवार को बैंक में रुपये जमा करने गया। ढाई बजे गेट बंद था। उपभोक्ता ने गेट खोलने की बात कही तो नाराज सुरक्षाकर्मी ने बंदूक की नाल से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना अंतर्गत मोहनापुर गांव निवासी शिवकुमार साहू का खाता बाबागंज में स्थित इलाहाबाद बैंक में है। सोमवार बाद दोपहर 2.30 बजे शिवकुमार बैंक में खाते में रुपये जमा करने के लिए पहुंचा। लेकिन बैंक का गेट बंद था। इस पर समय का हवाला देते हुए उपभोक्ता ने गेट खोलने की बात की। इसको लेकर बैंक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड ने अभद्रता शुरू कर दीं। इसका उपभोक्ता ने विरोध किया। इससे नाराज सुरक्षा गार्ड ने बंदूक की नाल से उपभोक्ता की पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसओ का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed