{"_id":"61f6bfe5c0026347562ee0a8","slug":"secret-not-revealed-by-post-mortem-report-viscera-will-be-sent-to-lucknow-for-investigation-bahraich-news-lko6156806177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला राज, जांच के लिए विसरा भेजा जाएगा लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला राज, जांच के लिए विसरा भेजा जाएगा लखनऊ
विज्ञापन
बहराइच। शहर के वशीरगंज मोहल्ले में पिता-पुत्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं खोल पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पिता-पुत्र की मौत कैसे हुई है? मामले का राजफाश करने के लिए पुलिस अब विसरा को जांच के लिए लखनऊ भेजेगी। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। पुलिस का दावा है कि हर बिंदु पर जांच की गई है, लेकिन कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में यह घटना का खुलासा पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी पंकज कुमार (35) व अंश (7) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए शव भेजा था, लेकिन जो रिपोर्ट आई। वह यह नहीं स्पष्ट कर पाई कि मौत किन कारणों से हुई है। अब घटना के खुलासे के लिए पुलिस विसरा को लखनऊ भेजेगी और वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। वहीं पिता-पुत्र की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विसरा रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
पिता-पुत्र की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत का सही कारण पता करने के लिए विसरा को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेेगा। जांच के दौरान कोई ऐसा ठोस तथ्य अभी तक सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है। -विनय द्विवेदी, सीओ सिटी