फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Second place in the state in the corona vaccination

कोरोना टीकाकारण में जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान

Sun, 21 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Second place in the state in the corona vaccination
बहराइच। शासन की ओर से जिले में 83002 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए 20 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। टीकाकरण की रिपोर्ट रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार जिले में 73.38 प्रतिशत बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिले को टीकाकरण में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। गौतमबुद्ध नगर को पहला स्थान मिला है। जिले में लक्ष्य के अनुसार करीब 22091 लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना पर अंकुश पाने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य प्रदेश के साथ जिले में चल रहा है। शासन की ओर से जिले के 83002 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसकी तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर रविवार को वैक्सीनेशन की सूची जारी की गई। इसमें गौतमबुद्ध नगर जिले को पहला और बहराइच को दूसरा स्थान मिला है। सीएमओ ने बताया कि जिले के 73.38 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 60911 लोगों को अब तक टीका लगाया गया है। जिले में प्रतिदिन वैक्सीनेशन का कार्य चला। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन के तहत 45 वर्ष के अधिक उम्र बीमार और 60 वर्ष के बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। प्रदेश में वैक्सीनेशन में दूसरा स्थान मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने हर्ष जताया है। सीएमओ ने बताया कि सभी अधीक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से लक्ष्य के नजदीक पहुंचने में सफलता मिली। वहीं लक्ष्य के सापेक्ष 22091 लोग टीकाकरण से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed